भारत रत्न (Bharat Ratna) और भारत रत्न के विजेताओं/ प्राप्तकर्ताओं की सूची (Bharat Ratna Award Recipient/ Winners List in Hindi) से सम्बंधित पूरी जानकारी आपको यहाँ मिलेगी। इसमें आप जानोगे कि भारत रत्न पुरस्कार क्या है, किसे दिया जाता है और अब तक किस-किस को ये पुरस्कार मिला है और वे किस कार्यक्षेत्र से जुड़े थे।
अंतिम बार यह पुरस्कार 26 जनवरी, 2020 को 2019 के लिए प्रणब मुखर्जी, भूपेन हज़ारिका और नानाजी देशमुख को दिया गया था।
> भारत रत्न भारत में जन्मे किसी व्यक्ति, जिसका किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा हो, को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Award) है।
> बनावट – इस सम्मान को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पीपल की पत्ती के आकार का तांबे का पदक दिया जाता है। इसके ऊपर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना हुआ होता है जिसके नीचे चांदी में ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna in Hindi) लिखा होता है और पीछे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और आदर्श वाक्य (National emblem and motto) होता है। इस पदक को सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।
शुरुआत में यह 35 मिमी का गोलाकार स्वर्ण पदक था। इसमें सामने की तरफ सूर्य, ऊपर ‘भारत रत्न’ लिखा होता था और नीचे फूलों का हार बना होता था। पदक के पीछे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह और आदर्श वाक्य होता था।
भारत रत्न पुरस्कार देने की शुरुआत भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी, 1954 को की गयी थी।
> इस सम्मान को किसी व्यक्ति द्वारा देश सेवा में किये गए किसी क्षेत्र में असाधारण सेवा/प्रदर्शन के लिए जाति, व्यवसाय, पद और लिंग के भेदभाव के बिना दिया जाता है।
> यह सम्मान प्राप्त करने के लिए किसी मानदंड की जरुरत नहीं है। पहले यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता था। लेकिन दिसंबर 2011 में इसका दायरा बढ़ा कर ‘मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र‘ के व्यक्ति को दिया जा सकता है।
> भारत रत्न पुरस्कार को गणतंत्र दिवस यानि कि 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
> शुरुआत में भारत रत्न को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था बाद में 1955 में इस प्रावधान को जोड़ा गया था।
> भारत रत्न एक बार में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है।
> सबसे पहले भारत रत्न से सम्मानित होने वाले व्यक्ति स्वतंत्र भारत के प्रथम और अंतिम गवर्नर-जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी थे।
> इस पुरस्कार को 1977 जनता पार्टी द्वारा निलंबित कर दिया गया था जिसे बाद में 1980 में कांग्रेस पार्टी द्वारा फिर से बहाल कर दिया गया था।
> इस अवार्ड की संवैधानिक वैधता को लेकर केरला हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में PIL (Public-Interest Litigations) दाखिल की गयीं थीं जिसके चलते इसे 1992 में पुनः निलंबित कर दिया गया था और फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 1995 में फिर से शुरू किया गया था।
> आमतौर पर इस अवार्ड को उस व्यक्ति को दिया जाता है जो भारत में जन्मा हो लेकिन मदर टेरेसा, अब्दुल गफ्फार खान, और नेल्सन मंडेला इस अवार्ड को पाने वाले गैर भारतीय थे।
> भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति सचिन तेंदुलकर हैं और इस सम्मान को प्राप्त करने वाले एकमात्र खिलाडी हैं।
> नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मरणोपरांत 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था परन्तु उनकी मृत्यु प्रमाणित ना होने के कारण इस पर प्रश्न उठे जिसके कारण सरकार ने इसे वापस ले लिया। सम्मान वापस लिए जाने का यह इकलौता उदहारण है।
> सबसे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
> भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को 1997 में और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 2015 में यह सम्मान दिया गया था।
यहाँ आपको 1954 से लेकर अब तक जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है (Bharat Ratna Awardee) उनकी पूरी सूची (List) दी गयी है और उनके कार्यक्षेत्र के बारे में भी जानकारी दी गयी है। अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न पुरस्कार (Bharat Ratna Puraskar) मिला है। आइये जानते हैं:-
भारत रत्न – 1954
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन – एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, राजनेता, और कानूनविद
चक्रवर्ती राजगोपालचारी – दार्शनिक (Philosopher)
डॉ चन्द्रशेखर वेंकटरमण – वैज्ञानिक
भारत रत्न – 1955
डॉ. भगवान दास – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, दार्शनिक, और शिक्षाविद
सर डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया – सिविल इंजीनियर, राजनेता, और मैसूर के दीवान
पंडित जवाहर लाल नेहरू (भारत के प्रथम प्रधानमंत्री) – स्वतंत्रता कार्यकर्ता और लेखक
भारत रत्न – 1957
गोविंद बल्लभ पंत – स्वतंत्रता कार्यकर्ता
भारत रत्न – 1958
डॉ. धोंडो केशव कर्वे – समाज सुधारक और शिक्षक
भारत रत्न – 1961
डॉ. बिधन चंद्र रॉय – एक चिकित्सक, राजनीतिक नेता, परोपकारी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता
पुरुषोत्तम दास टंडन – स्वतंत्रता कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश विधान सभा के स्पीकर के रूप में कार्य किया
भारत रत्न – 1962
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (भारत के प्रथम राष्ट्रपति) – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, वकील, राजनेता और विद्वान
भारत रत्न – 1963
डॉ. जाकिर हुसैन – स्वतंत्रता कार्यकर्ता और शिक्षा दार्शनिक
डॉ. पांडुरंग वामन काणे – इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान
भारत रत्न – 1966
लाल बहादुर शास्त्री – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, भारत के दूसरे प्रधानमंत्री
भारत रत्न – 1971
इंदिरा गांधी – 1966-77 और 1980-84 के दौरान भारत की प्रधान मंत्री
भारत रत्न – 1975
वराहगिरिी वेंकट गिरि – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, भारत के चौथे राष्ट्रपति
भारत रत्न – 1976
के.कामराज – स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता
भारत रत्न – 1980
मदर टेरेसा – कैथोलिक नन और मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक
भारत रत्न – 1983
आचार्य विनोबा भावे – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक
भारत रत्न – 1987
खान अब्दुल गफ्फार खान – स्वतंत्रता कार्यकर्ता और पश्तून नेता
भारत रत्न – 1988
एम जी आर – अभिनेता, राजनेता
भारत रत्न – 1990
डॉ भीमराव आंबेडकर – समाज सुधारक और दलितों के नेता, भारत के पहले कानून मंत्री
नेल्सन मंडेला – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता, “दक्षिण अफ्रीका के गांधी” के रूप में जाना जाता है।
भारत रत्न – 1991
राजीव गांधी – भारत के छठे प्रधानमंत्री
सरदाल वल्लभ भाई पटेल – स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के पहले उप प्रधानमंत्री
मोराजी देसाई – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, भारत के चौथे प्रधान मंत्री
भारत रत्न – 1992
जे.आर.डी. टाटा – उद्योगपति, परोपकारी, और विमानन अग्रणी
सत्यजीत राय – फिल्म निर्माता
मौलाना अबुल कलाम आजाद – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, भारत के पहले शिक्षा मंत्री
भारत रत्न – 1997
गुलजारी लाल नंदा – स्वतंत्रता कार्यकर्ता
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम – एयरोस्पेस और रक्षा वैज्ञानिक, भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति
अरुणा आसफ अली – स्वतंत्रता कार्यकर्ता
भारत रत्न – 1998
एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी – कर्नाटक शास्त्रीय गायक
सी.सुब्रामनीयम – स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के पूर्व कृषि मंत्री
जय प्रकाश नरायण – स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक
भारत रत्न – 1999
पंडित रवि शंकर – सितार वादक, चार ग्रैमी अवार्ड्स के विजेता
अमर्त्य सेन – आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार के विजेता
गोपीनाथ बोरदोलोई – स्वतंत्रता कार्यकर्ता
भारत रत्न – 2001
लता मंगेशकर – पार्श्वगायिका
उस्ताद बिस्मिल्ला खां – हिंदुस्तानी शास्त्रीय शहनाई वादक
भारत रत्न – 2008
पंडित भीमसेन जोशी – हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक
भारत रत्न – 2014
सी.एन. राव – रसायनज्ञ और प्रोफेसर
सचिन तेंदुलकर – क्रिकेट खिलाडी
भारत रत्न – 2015
पंडित मदन मोहन मालवीय – विद्वान और शैक्षिक सुधारक, अखिल भारतीय हिंदू महासभा और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक
अटल बिहारी वाजपेयी – राजनेता, तीन कार्यकाल के लिए भारत के प्रधान मंत्री रहे
भारत रत्न – 2019
भूपेन हजारिका – भारतीय पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता
नानाजी देशमुख – सामाजिक कार्यकर्ता
प्रणब मुखर्जी – भारतीय राजनीतिज्ञ, भारत के 13 वें राष्ट्रपति
ये थी भारत रत्न (Bharat Ratna) और भारत रत्न के विजेताओं/ प्राप्तकर्ताओं की सूची (Bharat Ratna Award Recipient/ Winners List) से सम्बंधित पूरी जानकारी।
उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों में साझा (Share) करें ताकि उन्हें भी इसका फायदा मिल सके। धन्यवाद…
Important Inventions and their Inverntor in Hindi: यहाँ मैंने आपको महत्वपूर्ण आविष्कार और उनके आविष्कारकों… Read More
यदि आप किसी सरकारी नौकरी (Sarkari Job) की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो… Read More
RRB NTPC 2020 Exam Date: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार… Read More
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आवासीय प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा रखने और उन्हें… Read More
हाल ही में भारत ने स्वदेश निर्मित पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल (Anti-Radiation Missile) 'रुद्रम-1' ओडिशा… Read More
गुरुवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर (क्राइम ब्रांच) परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TRP रेटिंग में… Read More